पंजाब-चंडीगढ़ में 30 सितंबर तक फ्री होंगे Aadhar अपडेट:UIDAI ने जारी किए आदेश; लुधियाना में 9.5 लाख छात्रों के अपडेट अभी पेंडिंग

पंजाब और चंडीगढ़ में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से 30 सितंबर तक 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह Aadhar अपडेट मुफ्त में उपलब्ध करवाए जा रहे है। बायोमेट्रिक अपडेट आधार सेवा केंद्रों (ASK), पंजाब के विभिन्न सेवा केंद्रों और स्कूलों में लगाए जा रहे विशेष आधार अपडेट कैंपों के जरिए आसानी से कराया जा सकता है। लुधियाना के कुल 9,15,410 छात्रों के बायोमेट्रिक अपडेट अभी पेंड़िंग है, जिन्हें अथॉरिटी ने जल्दी पूरा करने की अपील की है। माता-पिता और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि भविष्य की किसी परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द यह अपडेट करवा लें। लुधियाना में आंकड़े चिंताजनक लुधियाना जिले के UDISE आंकड़ों के अनुसार, कुल 9,15,410 छात्रों में से बड़ी संख्या में बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अभी पेंड़िंग है। 5–7 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1,22,596 बच्चों का MBU-1 यानी मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, जबकि 15–17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,04,204 बच्चों का MBU-2 (मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट – 2) लंबित है। अथॉरिटी ने माता-पिता को सलाह दी जाती है कि बच्चे का आधार नंबर और जरूरी दस्तावेज लेकर नजदीकी केंद्र पर जाएं या स्कूल में चल रहे कैंप का लाभ उठाएं। इन सुविधाओं में नहीं आती है दिक्कत समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने से आधार आधारित सेवाओं का आसानी से लाभ मिलता है। जैसे स्कॉलरशिप और शिक्षा संबंधी लाभों में कोई रुकावट नहीं आती है। परीक्षाओं और एडमिशन में परेशानी नहीं होती, e-KYC के जरिए बैंकिंग सेवाएं सुचारु रहती हैं और भविष्य में प्रमाणीकरण से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। यह बच्चों की सुरक्षित डिजिटल पहचान को भी मजबूत करता है। आधार पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए तय उम्र में यह अपडेट कराना जरूरी है। इसलिए सभी योग्य परिवारों से अपील है कि वे इस प्रक्रिया को प्राथमिकता दें और सीमित समय के लिए मिल रही मुफ्त सुविधा का पूरा लाभ उठाएं। आधार में दो बार अपडेट जरूरी
आधार का बायोमेट्रिक अपडेट मुख्य रूप से दो बार अनिवार्य होता है। पहला अपडेट 5 से 7 साल की उम्र में किया जाता है, जिसे MBU-1 कहा जाता है। दूसरा अपडेट 15 से 17 साल की उम्र में होता है, जिसे MBU-2 कहा जाता है। इसके अलावा, अगर आगे चलकर फिंगरप्रिंट या आईरिस में बदलाव हो जाए या आधार से जुड़ी किसी सेवा में दिक्कत आए, तो जरूरत के अनुसार कभी भी बायोमेट्रिक अपडेट कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *