अंबाला में इलाज के लिए आई महिला से छेड़छाड़:कमरे में ले जाकर डॉक्टर ने उतरवाए कपड़े, शोर मचाने पर पीटा

अंबाला जिले में एक महिला ने डॉक्टर पर इलाज के बहाने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पंजोखरा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह साइटिका रोग से पीड़ित है। 15 अप्रैल को वह डॉ. मान नामक व्यक्ति के पास इलाज के लिए गई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे दवा देने के बहाने एक कमरे में बुलाया और कपड़े उतारने को कहा। छेड़छाड़ के विरोध पर की मारपीट पीड़िता के अनुसार, डॉ. मान ने मालिश करते हुए उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ की। जब महिला ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रही। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पंजोखरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही पुलिस पंजोखरा थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी वास्तव में डॉक्टर है या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *