सांपला के मंदिर में मिला युवक का शव:महाराज की कुटिया के बाहर पड़ा था, जेब में नहीं मिला कोई दस्तावेज

रोहतक जिले के सांपला में दिल्ली रोड स्थित माता सती मंदिर में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव मंदिर परिसर में स्थित एक कुटिया के पास पाया गया। हालांकि, मौके पर मृतक की पहचान से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है। एफएसएल टीम भी मामले की गहनता से जांच कर रही है। कुटिया में रहने वाले महाराज ने बुलाई पुलिस शहर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर की कुटिया में रहने वाले महाराज ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मौत का मामला लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *