प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाली फेमस राइटर मधु किश्वर पर चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। सोमवार (20 अप्रैल) को मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह सिर्फ गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम है। आरोप है कि फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार कर उसमें अश्लील शब्द जोड़कर वायरल किया गया, ताकि संबंधित व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे और माहौल खराब हो।
मधु किश्वर पर FIR को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने क्या कहा जिस वीडियो के आधार पर केस, उसमें क्या दिख रहा
इस संबंध में मधु किश्वर के X अकाउंट को खंगाला गया तो उसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी मसाज पार्लर में है। जिसमें एक महिला उसके चेहरे की मसाज कर रही है। जो लेटा हुआ है, वह व्लॉगर का पति है। मसाज करने वाली कोई कर्मचारी बताई जा रही है। इसी को शेयर कर व्लॉगर के पति को किसी दूसरे व्यक्ति से जोड़कर गुमराह करने का वाला दावा किया गया। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस बोली- डिजिटल सबूतों के आधार पर एक्शन लेंगे
सेक्टर-26 थाना पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और किस स्तर पर यह सामग्री फैलाई गई। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।