पठानकोट में बनेंगे 58 अत्याधुनिक खेल स्टेडियम:हर मैदान पर खर्च होंगे 35 लाख; मंत्री कटारूचक्क बोले-आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

जिला पठानकोट के युवाओं को जल्द ही 58 अत्याधुनिक खेल स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। इनमें से 4 बनकर तैयार हैं। जबकि, अन्य 54 का निर्माण कार्य जून 30 तक मुकम्मल किया जाना है। इसके साथ ही बनकर तैयार हुए स्टेडियमों को जुलाई में समर्पित कर दिया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है। उक्त स्टेडियम मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। विधानसभा भोआ में सबसे अधिक 29 स्टेडियम
बता दें, पठानकोट में कुल 58 स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। जिनमें से कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क के हलका भोआ में ही 29 स्टेडियम बन रहे हैं। इसके बाद 21 हलका सुजानपुर और महज 8 स्टेडियम विधानसभा हलका पठानकोट में बन रहे हैं। जिन पर 20 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रति स्टेडियम पर 35 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। हर स्टेडियम अतिआधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
बता दें, जिला पठानकोट में बनाए जा रहे हर खेल स्टेडियम में युवाओं के लिए एक शानदार ट्रैक बनाया गया है। जहां वे सेना या अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए अपनी दौड़ की तैयारी कर सकते हैं। इनमें फुटबॉल ग्राउंड के साथ-साथ एक वॉलीबॉल कोर्ट भी सरकार ने बनाकर दिया है। दिन ही नहीं रात में भी अभ्यास कर पाएंगे खिलाड़ी
हर स्टेडियम में 8 हाई-मास्ट लाइटें लगाई गई हैं ताकि बच्चे रात के समय भी अभ्यास (प्रैक्टिस) कर सकें। इसके अलावा 30-30 फुट की दूरी पर 34 फुट लाइटें भी लगाई गई हैं। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शानदार शौचालय बनाए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा दी गई है। हर स्टेडियम में बोर, पानी की नहीं होगी किल्लत
अधिकारियों ने बताया कि हरेक स्टेडियम में खेल का सामान रखने के लिए एक अलग कमरा बनाया गया है। इसके अलावा, स्टेडियम में बोर करवाकर पीने के पानी का पुख्ता प्रबंध किया गया है ताकि खिलाड़ियों को पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े। जल्द होगा स्टेडियम का उद्घाटन-कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने बताया कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जो 29 खेल के मैदान बन रहे हैं। उनमें से गांव गोविंदसर का मैदान तैयार है और आने वाले दिनों में इसका उद्घाटन कर इलाके के युवाओं को समर्पित करेंगे।
गोविंदसर और आसपास के गांवों के युवाओं और निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। इसी तरह 29 स्टेडियम जल्द ही पूरे तैयार हो जाएंगे। मंत्री ने कहा कि खेलों को लेकर मान सरकार की यह कोशिश अभूतपूर्व है। आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले बच्चों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *