नूंह जिले के तावडू क्षेत्र के कलवाड़ी गांव में एक कंपनी के बाहर खड़ी गाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में 3 से 4 वाहनो में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि दमकल विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कोई भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है।