फरीदाबाद के गांव कबूलपुर इलाके में हुए अनीता देवी (42) हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा दिया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी रहे ब्रहमजीत (22) ने की थी। हत्या के पीछे की वजह थी कि आरोपी ब्रहमजीत की शादी हो चुकी थी, लेकिन महिला उसको मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। जिसे लेकर आरोपी ने महिला के गले का पैर से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पहुंचा, जहां से उसका पिता उसको बाइक पर बैठाकर पलवल छोड़कर आ गया। 18 अप्रैल को महिला की लाश गांव मोहला के जंगल में गंदे नाले से बरामद की गई। 22 साल के युवक से प्रेम प्रंसग गांव कबूलपुर की रहने वाली अनीता देवी (42) की मुलाकात गांव के रहने वाले ब्रहमजीत (22) से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों रिलेशन में आ गए। लेकिन जनवरी 2025 में ब्रहमजीत की शादी हो गई । जिसके बाद ब्रहमजीत ने अनीता से मिलना बंद कर दिया। दोनों के बीच मिलने को लेकर अक्सर कॉल पर विवाद होने लगा। मुलाकात के लिए ब्लैकमेल किया पुलिस ने बताया कि महिला अनीता, ब्रहमजीत पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगी। लेकिन जब ब्रहमजीत ने मिलने से मना कर दिया तो अनीता ने उसके परिवार को सब-कुछ बताने की बात कहकर लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ब्रहमजीत ने उसकी हत्या की योजना तैयार कर दी। 15 अप्रैल को महिला हुई लापता पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल को वह अनीता को अपनी बाइक पर बैठाकर बिजली का बिल भरने के लिए बिजली ऑफिस ले गया। जिसके बाद वह महिला को गांव कबूलपुर से कुछ दूर गांव मोहला के जंगल में ले गया। जहां पर एक गंदे नाले पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। जमीन पर पटका, पैर से गला दबाया गांव मोहला के जंगल में गंदे नाले पर दोनों के बीच में जमकर कहासुनी हुई। जहां पर ब्रहमजीत ने पहले अनीता को जमीन पर पटक कर मारा और उसकी गर्दन पर पैर रख कर दबा दिया। जिसके बाद उसको गंदे नाले में डाल दिया। अनीता का शरीर नाले में नही डुबा था जो उसने उसको बाहर निकाला तथा पहचान छुपाने के लिए उसके कपडे़ उतार कर अपने साथ ले गया। इसके बाद लाश को छुपाने की नीयत से वापस नाले में डाल दिया। पिता की मदद से हुआ फरार आरोपी ने घर जाकर अपने पिता जगविंद्र (49) को पूरी बात बताई। जिसके बाद उसका पिता बाइक पर बैठाकर उसे पलवल में एक रिरशतेदार के घर छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी के पिता को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी पिता 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। कुत्तों ने खोजा था शव महिला गांव कबूलपुर में पिछले काफी समय से अकेली रह रही थी। उसका बेटा और बहू चेन्नई रहता है और पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। महिला के घर के बाहर दो कुत्ते अक्सर रोटी खाने आते थे। जब महिला गायब हुई तो जंगल में इन्ही रॉकी और शेरू नाम के दो कुत्तों ने उसकी लाश को नाले में खोज लिया। एसीपी क्राइम वरूण दहिया ने बताया कि आरोपी को 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।