मोगा पुलिस ने 59 किलो चूरापोस्त पकड़ा, दो गिरफ्तार:महिंद्रा यूवी को पुलिस ने रोक कर ली तलाशी, एक पर पहले से ही तस्करी का केस

मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 59 किलो 58 ग्राम डोडा चूरा पोस्त और एक महिंद्रा यूवी (नंबर PB-11-DH-0962) बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देश पर डीएसपी सिटी मोगा जतिंदर सिंह और थाना सिटी मोगा की पुलिस टीम ने की। युवकों की पहचान मंडी गोबिंदगढ़ निवासी विक्की राम और नई दिल्ली निवासी विशाल पांडे के रूप में हुई पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विक्की राम के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने की बात कही है। संदिग्ध दिखने पर वाहन को रोका बताया गया कि पुलिस नशे खिलाफ अभियान और अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान एमपी बस्ती लंढेके के सुनसान क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक वाहन को रोका गया था। वाहन की तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 59 किलो 58 ग्राम डोडा चूरा पोस्त मिला। वाहन में सवार युवकों की पहचान मंडी गोबिंदगढ़ निवासी विक्की राम और नई दिल्ली निवासी विशाल पांडे के रूप में हुई। उनकी मांग पर डीएसपी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 15, 61, 85 के तहत मामला थाना सिटी मोगा में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *