पंत, बडोनी और मार्करम पवेलियन लौटे:लखनऊ के 3 बैटर्स शून्य पर आउट, गोयनका ने भगवान की तस्वीर को माथे लगाया

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया है। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका खुश नजर आए और उन्होंने जेब से भगवान की तस्वीर निकालकर माथे से लगाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में RR और LSG के फैन आए हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान से फैन आए हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने नेपाल से सपोर्टर पहुंचे हैं। लखनऊ के कई दर्शक राजस्थान की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इंदौर से आए हसमत अली ने कहा- हम वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देखना चाहते हैं। नन्हे फैन अभिज्ञान ने कहा- राजस्थान में वैभव सूर्यवंशी समेत कई बिहारी खिलाड़ी हैं। बिहार से आए मोहम्मद अफरोज खान ने कहा- वैभव सब का बाप है। आज बैटिंग से धुआं-धुआं कर देगा। दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल का है। 15 साल के ओपनर वैभव इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वह नंबर-1 हो जाएंगे। LSG में ऋषभ पंत से लोगों ने उम्मीद लगा रखी है। पहले 5 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *