सिरसा विधायक गोकुल दुष्यंत के पक्ष में उतरे:बोले- रक्षक ही भक्षक जैसा काम करेंगे तो विश्वास उठ जाएगा, विधायक सस्पेंड करना सही

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज विवाद में सिरसा कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का भी बयान आया है और वे दुष्यंत के समर्थन में उतर आए हैं। कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जो भी मामला हुआ, उस पर मैं पार्टी बाजी से ऊपर उठकर कहूंगा कि, आज मैं एमएलए हूं और कल मैं एमएलए नहीं रहूंगा। कोई परमानेंट नहीं है। एक प्लान, दो प्लान, कभी तो आदमी पूर्व होगा ना। अगर मैं सही रास्ते जा रहा हूं, और कोई भी आकर रोक ले। विधायक गोकुल बोले- मुझे थ्रेट है और कोई आगे आकर गाड़ी लेता है। फिर मैंने अपना आर्म्स लाइसेंस बना रखा है। मैं ये वेट थोड़े ही करूंगा कि अगला गोली मारेगा और फिर मैं एक्शन लूंगा। मैं किसी को चैलेंज नहीं कर रहा, परंतु ये पुलिस का कार्य नहीं है। जो उन्होंने (पुलिस ने) किया, उस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि,अगर रक्षक ही भक्षक जैसा काम करेंगे तो फिर जनता का पुलिस से विश्वास उठ जाएगा। पुलिस को काम पुलिस के हिसाब से करना चाहिए। गोकुल बोले कि अगर कोई व्यक्ति गाड़ी सही तरीके से नहीं चला रहा तो उसका चालान काटो। अगर आपको ज्यादा गलत लगता है तो गाड़ी को इंपाउंड कर दो। चोरी ऊपर से सीना चोरी वाली बात: गोकुल क्रॉस वोट वाले विधायकों के सस्पेंड के सवाल पर विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि, फटाफट कार्रवाई की जानी चाहिए। कह रहे थे कि एक विधायक रह गए थे कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि, हर पार्टी में गुट होते हैं और हर कोई उनको हुड्‌डा या सैलजा गुट से कहता है। उससे इनकार नहीं है। जैसे कि विधायक शैली चौधरी, सांसद कुमारी सैलजा के करीबी है तो उन्होंने उनको बिलकुल नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा नहीं है कि पक्षपात है। जो जैसा करेगा, उसके साथ ऐसा होगा। अब उनके कहने से कुछ नहीं होता तो एक भी जिम्मेदवार विधायक को क्यों खोना चाहेगी। पार्टी क्यों अपने लीडरों को नजरअंदाज करना चाहेगी। वो तो और जोड़ना चाहेगी। अगर हम टिकट देकर जीताना जानते हैं और विधानसभा में पहुंचाना जानते हैं, तो उनको कमजोर क्यों करेंगे। कार्रवाई गलत कहना, ये चोरी ऊपर से सीना चोरी वाली बात है। पार्टी ने ये मैसेज दिया है कि जो पार्टी के खिलाफ छुरा मारेगा तो उस पर एक्शन होगा। पार्टी में अनुशासन होना जरूरी है। वोट धक्के से कैंसिल किए : सेतिया कैंसिल वोट वाले विधायकों के नाम उजागर के सवाल पर विधायक सेतिया बोले कि हुड्‌डा साहब पहले ही कह चुके हैं कि उनके वोट धक्के से कैंसिल किया गया है। इसीलिए उनका नाम उजागर करके और धक्के से उनको बदनाम करना सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *