हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और हिसार CIA इंचार्ज पवन कुमार का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को CIA इंचार्ज का गन वाला वीडियो डालकर जजपा जिला प्रवक्ता रवि आहूजा ने एनकाउंटर की प्लानिंग के आरोप लगाए। जजपा का कहना है कि उनके पास हिसार पुलिस की ऐसी ही 8 और क्लिप हैं। जजपा इन क्लिपिंग के जरिए हरियाणा पुलिस के साथ विवाद को 27 अप्रैल तक जारी रखने के मूड में है। 27 अप्रैल को हिसार में छात्र महापंचायत रखी गई है। जजपा नेताओं का दावा है कि उनके पास एक क्लिप में पुलिस के माफी मांगने का वीडियो भी है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि जजपा की टीम हरियाणा पुलिस से विवाद को हवा देकर सहानुभूति बटोरना चाहती है। इससे पहले भी दुष्यंत चौटाला हरियाणा पुलिस से सीधे भिड़ चुके हैं। पहले तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह के बुलेट पर दिए बयान पर दुष्यंत ने बयानबाजी कर मामले को हवा दी, और अब DGP अजय सिंघल पर उनका नंबर ब्लॉक करने के आरोप लगाए। पहले जानिए दुष्यंत के 2 DGP संग विवाद… कंट्रोवर्सी के बाद मिल रहा समर्थन राजनीति के जानकारों का मानना है कि दुष्यंत चौटाला को हरियाणा पुलिस से कंट्रोवर्सी के बाद जनसमर्थन मिलता रहा है। ओपी सिंह से विवाद के बाद जींद रैली और अब छात्र पंचायत। अब ताजा सीआईए पुलिस के साथ विवाद से दुष्यंत चौटाला सहानुभूति के जरिए नेताओं और जनता की सहानुभूति बटोरना चाह रहे हैं। सीआईए इंचार्ज के विवाद के बाद कांग्रेस के ऐलनाबाद से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया, डबवाली से आदित्य देवीलाल और मंत्री अनिल विज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में बयान देते नजर आए और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। GJU विवाद से लेकर काफिला रोकने तक क्या-क्या हुआ, जानिए… ———————————————- इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की दुष्यंत चौटाला बोले- DGP ने मेरा फोन नहीं उठाया:CIA इंचार्ज पर FIR नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा; GJU केस में सभी जजपा नेताओं को जमानत दुष्यंत चौटाला पुलिसकर्मी को पकड़ने दौड़े,VIDEO:बोले- वैपन ताना, कुचलने की कोशिश की; हिसार GJU विवाद में गिरफ्तारी देने जा रहे थे