लुधियाना के Express Vegetarian रेस्टोरेंट में हंगामा:बुफे थाली में निकला कॉकरोच; मालिक बोला- ‘जो मर्जी कर लो’

लुधियाना के पॉश इलाके भारत नगर चौक स्थित एक्सप्रेस वेजीटेरियन रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्राहक की खाने की थाली में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा हुआ। जब मीडिया कर्मियों ने संचालक से पक्ष जानना चाहा तो वह जिम्मेदारी स्वीकारने के बजाय पत्रकारों से ही उलझ गया और बदतमीजी करने लगा। नूडल्स में रेंग रहा था कॉकरोच, वीडियो आया सामने जानकारी के मुताबिक एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित थी जिसमें कई रेस्टोरेंट में बुफे थाली (220 रुपये) खा रहा था। इसी दौरान उसे नूडल्स के अंदर एक कॉकरोच दिखाई दिया। ग्राहक ने तुरंत शोर मचाया और रेस्टोरेंट के मालिक को मौके पर बुलाकर कॉकरोच दिखाया। आरोप है कि संचालक ने चुपचाप कॉकरोच उठाया और बाहर फेंक दिया। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। संचालक की दलील- 5 साल से प्रेस वार्ता कर रहे, अब खाना खराब हो गया?’ जब संचालक से खाने में लापरवाही को लेकर सवाल किया गया, तो उसने पहले तो कॉकरोच निकलने की बात से साफ इनकार कर दिया। लेकिन जब उसे बताया गया कि वीडियो सबूत मौजूद है, तो वह भड़क गया। कोई जानबूझकर गलत काम नहीं करता। आप लोग (मीडिया) इकट्ठे होकर बोलने आ गए। 5 साल से आप लोग यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आते हो, तब तो आपको बढ़िया खाना खिलाया जाता है। आज गलती से कुछ निकल गया होगा तो इतना हंगामा क्यों?” हैरानी की बात यह रही कि संचालक ने अपनी गलती मानकर सुधार करने के बजाय मीडिया से दूरी बना ली और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के सवाल पर चुप्पी साध ली। सेहत विभाग की टीम करेगी जांच हंगामे के बाद पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत सेहत विभाग को कर दी है। अब देखना यह होगा कि विभाग की टीम रेस्टोरेंट के किचन की सफाई और खाने की क्वालिटी को लेकर क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *