‘असली जाट हूं’ कहकर चौकी में तोड़फोड़,VIDEO:हिसार में कार में अपनी बहन से झगड़ रहा था, होमगार्ड पकड़कर लाए तो वर्दी फाड़ी

हिसार में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की चौकी में जमकर हंगामा किया। युवक कार में बैठकर अपनी बहन से झगड़ा कर रहा था। होमगार्ड उसे पकड़कर चौकी में ले आए, जहां उसने होमगार्ड्स के साथ मारपीट की और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खुद को ‘असली जाट’ बताते हुए चौकी में खिड़की तोड़ता नजर आ रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस टीम युवक को निशानदेही के लिए मौके पर भी लेकर गई। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला… कार के बहन के साथ मारपीट की घटना गुरुवार शाम हिसार के कैंप चौक की है। सरसौद गांव का रहने वाला राजेश अपनी बहन के साथ कार में बैठा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवती कार से उतरकर चौक पर खड़े होमगार्ड्स प्रदीप और दीपक के पास पहुंची और बताया कि उसका भाई राजेश उससे मारपीट कर रहा है। होमगार्ड्स से मारपीट, वर्दी फाड़ी होमगार्ड्स ने राजेश को पकड़कर ट्रैफिक चौकी में बैठाया, तो वह भड़क गया। उसने होमगार्ड्स के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। राजेश ने अपना आपा खो दिया और बूथ की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे वह खुद भी घायल हो गया। होमगार्ड ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी सूचना मिलते ही PLA चौकी पुलिस, PCR और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने युवक को काबू किया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई। PLA चौकी इंचार्ज का कहना है कि होमगार्ड दीपक की शिकायत पर गांव सरसौद के रहने वाले राजेश के खिलाफ सिविल लाइन थाने में BNS की धारा 221, 121(2), 285, 351 में केस दर्ज किया गया है। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…. युवक को बूथ में स्लैब पर बैठाया पुलिस बूथ का 41 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक बिना शर्ट के स्लैब पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। एक होमगार्ड उसे गाली देने से मना करते हुए कहता है कि उसने उससे इज्जत से बात की है, इसलिए वह भी इज्जत से पेश आए। उंगली दिखाकर गोली मारने की धमकी इस पर युवक पलटकर कहता है कि क्या वीडियो बनाकर इज्जत से पेश आ रहे हो? वह जूता दिखाते हुए होमगार्ड को गालियां देने लगता है। पास खड़ा दूसरा होमगार्ड उसे शांत रहने के लिए समझाता है। इसके बाद युवक वीडियो बना रहे होमगार्ड को उंगली दिखाते हुए धमकी देता है कि वह उसे गोली मार देगा। कोहनी मारकर खिड़की का शीशा तोड़ा दूसरा होमगार्ड उसे पकड़कर दोबारा स्लैब पर बैठा देता है। इसी दौरान युवक खुद को ‘असली जाट’ बताते हुए कोहनी मारकर खिड़की का कांच तोड़ देता है। होमगार्ड उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार कहता रहता है कि ‘असली जाट का मानियो’। युवक की कोहनी से खून निकलने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *