हिमाचल सरकार का रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को तोहफा:30% ग्रेच्युटी-लीव इनकैशमेंट का बकाया मिलेगा; महंगाई भत्ते का हो चुका भुगतान

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने लंबे समय से ग्रेच्युटी और लिव इनकेशमेंट की मांग कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर, 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए या सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का शेष 30 प्रतिशत बकाया तत्काल जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। चार किश्तें पहले हो चुकी हैं जारी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान सरकार पहले ही अंतरिम राहत के रूप में चार किस्तें जारी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, मूल पेंशन और मूल पारिवारिक पेंशन पर महंगाई भत्ते की 12 किस्तों का भुगतान भी किया जा चुका है, जिन्हें पेंशन/पारिवारिक पेंशन के बकाया के साथ समायोजित किया जा सकता है। पूर्ण भुगतान होगा सुनिश्चित प्रवक्ता ने यह भी बताया कि संबंधित पेंशन वितरक प्राधिकरणों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस भुगतान के बाद सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट से संबंधित सभी बकाया राशि का पूर्ण भुगतान हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *