DM रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश:अमृतसर में बुलाई प्रेस-कॉन्फ्रेंस; अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं

अमृतसर में आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर इंसाफ की मांग दोहराई। परिवार ने आरोप लगाया कि घटना को 35 दिन बितने के बावजूद अब तक न्याय की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा अब हम हाईकोर्ट का रुख करेंगे। परिवार का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सीमित करने की कोशिश की है, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण लग रही है और सच्चाई को सामने नहीं लाया जा रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा, हमें इंसाफ चाहिए। उनका कहना था कि उन्हें मजबूरी में दौबारा मीडिया के सामने आना पड़ा क्योंकि इतने दिनों बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और कहा कि पहले उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्याय मिलेगा, लेकिन अब तक केवल बातें ही हुई हैं। हमारा किसी दल से संबंध नहीं उपिंदर कौर ने यह भी कहा कि कई राजनीतिक नेता परिवार से मिलने आए थे और मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अब एक दो ही है जो यह बात करते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनकी एकमात्र मांग न्याय है। उपिंदर कौर ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। CBI जांच और हाईकोर्ट जाने की घोषणा परिवार ने अंत मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और अब हम इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *