पटना में छठी क्लास की छात्रा (10) की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को रोशनी की डेड बॉडी मिली थी। हत्या का आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला है। पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार (39) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए रविवार को SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, लेकिन वो अपने मंसूबे में नाकाम नहीं हुआ तो लोढ़ी (मसाला पीसने वाला सामान) से बच्ची का सिर कुचलकर मार डाला। आरोपी ने हत्या करने के बाद दिनभर बॉडी को अपने कमरे में रखा और देर रात शव को कंबल में लपेटकर तालाब में फेंकने जा रहा था, तभी उसे पुलिस की गश्ती गाड़ी दिखी तो गली में ही फेंककर आरोपी अपने कमरे में आ गया। अब सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम… 23 अप्रैल यानी बुधवार की सुबह बच्ची दूध लेकर लौट रही थी। उस वक्त आरोपी ने बच्ची को बहलाकर अपने कमरे में ले गया। फिर आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद किया तो बच्ची चिल्लाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने लोढ़ी से सिर पर हमला कर दिया, जिसमें बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी ने डेड बॉडी को अपने बेड के नीचे छिपा दी। फिर देर रात में शव फेंकने जा रहा था। तभी पुलिस की गाड़ी दिखी तो वह गली में ही डेड बॉडी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रंजीत के कमरे से लोढ़ी, खून से सना तकिया, दीवार पर लगे खून के छींटे, दूध वाला केन बरामद किया है। हत्या के बाद कमरे से फेंक रहा था सामान हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद रंजीत सबूत मिटाने में जुट गया था। कुछ सामान कूड़ेदान के आसपास फेंक भी दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस एक्टिव होकर जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची। डॉग स्क्वायड की मदद से पहुंची पुलिस पुलिस के मुताबिक, कूड़ेदान से बच्ची का सामान और खून के छींटे मिले। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने खून के निशान का पीछा किया और दरिंदा के घर तक पहुंची। तकनीकी तड़ताल से भी पड़ोसी दरिंदा पर शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना के बाद की कुछ तस्वीरें… घर से 500 मीटर दूर मिली थी लाश बच्ची का अपहरण 23 अप्रैल की सुबह हुआ और उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन 24 अप्रैल यानी गुरुवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक गली में कंबल में लिपटी उसकी लाश मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को कई सुराग मिले। शव मिलने वाली जगह से करीब 200 मीटर दूर कचरे के ढेर से बच्ची की चप्पल, खून से सना फुल पैंट, रुमाल और चादर बरामद की गई। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने किया था सड़क जाम वहीं, शव मिलने के बाद गुरुवार को गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों में पटना-फतुहा सड़क जाम कर दिया था और टायर जलाकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। शुक्रवार शाम पटना सिटी में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल जुलूस निकालकर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी। घटनास्थल की तस्वीरें देखिए ये खबर भी पढ़ें…. मां ने बेटी को नाले में फेंका, तड़पकर मौत, VIDEO:लोहे के जाल में फंसी थी लाश; बोली-पहले से 5 बेटियां, पालने के पैसे नहीं हैं हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही बिहार की एक महिला ने चुपचाप अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को नाले में फेंक दिया और वहां से चली आई। नाले में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। स्कूल जा रहे दो बच्चों ने उसका शव नाले में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मासूम बच्ची कैसे नाले तक पहुंची? इसकी जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। टीम ने उस एरिया में लगे सभी सीसीटीवी खंगाले तो एक महिला गोद में बच्ची को ले जाती दिखाई दी। पूरी खबर पढ़ें…