स्व. चोपड़ा की याद में आंखों की जांच की

जालंधर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में चेयरमैन स्व. अनिल चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, थिंद आई अस्पताल द्वारा निःशुल्क आंखों का शिविर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सभी के लिए सुलभ दृष्टि देखभाल सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और स्थानीय समुदाय के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाया।शिविर में योग्य एवं अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा व्यापक नेत्र परीक्षण किए गए। विद्यालय प्रिंसिपल मेघा जैन तथा ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने हेल्थ टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *