झांसी में तेज बरसात, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:35 जिलों में लू की चेतावनी, यूपी फिर दुनिया में सबसे गर्म

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को पारा सबसे ज्यादा 47.4°C रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। गर्मी से कुछ राहत मिली है। तेज धूप है, लेकिन तेज हवाएं उसे बेअसर किए हुए हैं। इससे पहले, देर रात झांसी में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। आसमान में धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पूर्व दिशा से आ रही ठंडी हवा की वजह से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आई है। लेकिन, बुंदेलखंड में एक डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया है। आज 17 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, अमरोहा, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 70 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी और लू से कुछ हद तक राहत मिलेगी। तापमान 4°C तक गिरेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में दोपहर के वक्त लू चलने के साथ रात भी गर्म होने के आसार हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में गर्मी का क्या हाल है, बारिश कब होगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *