दुष्यंत-CIA विवाद में ADGP की पुलिस को क्लीन चिट:हिसार में मिलने गई थी 21 सदस्यीय टीम; चौटाला बोले-आप तो SP के भी गुरु निकले

दुष्यंत-CIA प्रकरण में एडीजीपी हिसार रेंज केके राव ने हिसर पुलिस को क्लीन चिट दे दी है। सोमवार शाम 21 सदस्यीय कमेटी ने एडीजीपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। इस दौरान हिसार कमिश्नर गीता भारती भी एडीजीपी कार्यालय में मौजूद रही। खास बात यह रही कि इस कमेटी के साथ दुष्यंत चौटाला भी एडीजीपी से मिलने गए। इस मुलाकात का वीडियो खुद हिसार पुलिस की तरफ से जारी किया गया है। यह वीडियो करीब 50 सेकेंड हैं, जिसे काट-काटकर जारी किया गया है। इस वीडियो में एडीजीपी केके राव और दुष्यंत चौटाला की बातचीत के अंश शामिल हैं। इस वीडियो में एडीजीपी के जवाब को ज्यादा दिखाया गया है। दुष्यंत चौटाला के बातों को भी इसमें दिखाया गया है। इस वीडियों में एडीजीपी ने दुष्यंत चौटाला और सीआईए विवाद में हिसार पुलिस का पक्ष लेते हुए पुलिस को क्लीन चिट दी है। हालांकि अभी इस वीडियो को लेकर JJP की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियों में एडीजीपी और दुष्यंत की बातचीत एडीजीपी ने कहा कि जो पुलिस ने कार्रवाई की है, वो देखी है मैंने, सारा कुछ देखा है। सिविल में जाने का पुलिस का राइट है। पुलिस किसी की गाड़ी में जाकर चेक कर सकती है। इस पर दुष्यंत ने कहा कि आप एसपी के भी गुरु बन गए। एडीजीपी ने कहा कि मैं एसपी का गुरु हूं, इसलिए यहां बैठा हूं। एडीजीपी ने सीआईए को क्लीन चिट देते हुए कि पुलिस से कोई गलती नहीं हुई, मैंने बारिकी से देखा है। जो पुलिस ने किया है, वो बिल्कुल ठीक किया है। इस पर दुष्यंत ने कहा कि कहीं नहीं लिखा की पुलिस सादी वर्दी में जाकर रेड मार सकती है। इस एडीजीपी ने कहा कि पुलिस का काम न्याय दिलाना है। एडीजीपी ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई करना बंद कर दे, तो क्राइम बढ़ जाएगा आदमी ही आदमी को मारने लगेगा। जानिए दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए… पुलिसकर्मी के हाथों में एक-47 थी : 18 अप्रैल को चंडीगढ़ में दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि 17 अप्रैल को जब वे गिरफ्तारी देने जा रहे थे तो सब्जी मंडी पुल पर उनके पीछे एक फर्जी नंबर की बाेलेरो गाड़ी आई, जिसे डेढ़ साल पहले खरीदा गया था। काफिले के आगे गाड़ी अड़ा दी। उसमें से इंस्पेक्टर पवन उतरा, उसके हाथ में हथियार था। उस गाड़ी में पांच लोग थे, जिनमें एसपी सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत भी था। पुलिसकर्मी अनिल के हाथों में एके-47 थी। पुलिस ने CCTV फुटेज डिलीट करवाई : दुष्यंत ने आगे कहा कि पुलिस ने अपनी गलती छिपाने के लिए उन पुलिसकर्मियों को ऑफ ड्यूटी दिखाया। मिल गेट सीआईए इंचार्ज पवन कुमार दो किमी दूर सब्जी मंडी पुल पर हमारी गाड़ी के आगे क्यों आया। उसके पास सरकारी गाड़ी कैसे थी। सभी के हाथ में हथियार थे। पुलिसकर्मियों ने सब्जी मंडी पुल पर सीसीटीवी डिलिट करवाए। वह चाहते हैं उनकी गलती पकड़ में न आए। हम कोर्ट में जाकर सभी फुटेज को सुरक्षित रखवाएंगे। अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत : इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने अर्बन एस्टेट थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दुष्यंत ने आरोप लगाया था कि DGP ने मेरा फोन तक नहीं उठाया। इस मामले में एसपी का ट्रांसफर हो। किसी एडीजीपी रैंक के ऑफिसर व होम सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जांच हो। मामले में एफआईआर हो। न्याय नहीं मिला तो पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठकर बुलाकर हाईकोर्ट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *