होशियारपुर में बस-ट्रक की टक्कर में 7 यात्री घायल:सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, लोगों ने फंसे घायलों को निकाला; सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

होशियारपुर के तलवाड़ा-मुकेरियां मार्ग पर आज एक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर में बस में सवार 7 लोग यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत मुकेरियां और हाजीपुर के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और राहगीरों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुकेरिया के सिविल अस्पताल और हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। ट्रक चालक का बयान मौके पर मौजूद ट्रक चालक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा करके रुका हुआ था। चालक के मुताबिक, उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उसने ट्रक को साइड में लगाया था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का उपचार प्राथमिकता पर करवाया जा रहा है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि जो भी पक्ष हादसे के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *