हरियाणा सरकार ने 2% DA बढ़ाया:कर्मचारी-पेंशनरों को राहत; महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हुआ, 4 लाख से अधिक को लाभ

हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि करने का फैसला लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए/डीआर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर/परिवार पेंशनर सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी… कब मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा, जबकि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून 2026 में भुगतान किया जाएगा। 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। कर्मचारियों के लिए क्यों है अहम फैसला यह निर्णय महंगाई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और एरियर मिलने से एकमुश्त अतिरिक्त राशि भी प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *