अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP जॉइन की:बोले-पार्टी विधायक ने कोठी में बुलाकर दबाव बनाया, निर्दलीय का समर्थन करने को कहा

अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव में वोटिंग से पहले ही BJP ने कांग्रेस को झटका दे दिया। नाम वापसी के दिन कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने भाजपा जॉइन कर ली। यही नहीं उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के स्थानीय विधायक निर्मल सिंह को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि विधायक ने कोठी पर बुलाकर निर्दलीय रविंद्र कुमार को समर्थन देने का दबाव बनाया। कांग्रेस ने निगम के ओपन वार्ड नबर-5 से अमनप्रीत सिंह उप्पल को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। अमनप्रीत ने नामांकन भी किया, लेकिन नाम वापसी के दिन अपना परचा वापस ले लिया। कुछ देर बाद पूर्व मंत्री असीम गोयल की मौजूदगी में भाजपा का पटक पहन लिया। गोयल ने कहा कि सिर्फ एक प्रत्याशी नहीं बल्कि कांग्रेस का एक पुराना परिवार भाजपा में आ गया है। इस वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी राजेश मेहता हैं, जो पहले डिप्टी मेयर रहे हैं। मेहता पिछली बार पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जनचेतना पार्टी से पार्षद बने थे। फिर कांग्रेस में चले गए और बाद में BJP में शामिल हुए थे। इस बार निर्दलीय लड़ रहे रविंद्र कुमार पिछली बार भाजपा के टिकट पर हार गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद कही ये बातें… विधायक ने कोठी पर बुलाकर प्रेशराइज्ड किया भाजपा का पटका पहनने के बाद अमनप्रीत सिंह ने कहा कि वे अपने वार्ड में लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। यहां कांग्रेस का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं था। इसी मेहनत की वजह से पार्टी ने टिकट दिया। अब विधायक निर्मल सिंह ने कोठी पर बुलाकर प्रेशराइज्ड किया कि निर्दलीय को समर्थन दो। निर्दलीय को समर्थन देना था तो टिकट क्यों दिया अमनप्रीत ने आगे कहा-यदि निर्दलीय को ही समर्थन देना था, तो मुझे टिकट दिया ही क्यों। अगर बैठाना था तो निर्दलीय उम्मीदवार को बैठाया जाना चाहिए थे, कांग्रेस के उम्मीदवार को क्यों बैठाते। मैं ईमानदार हूं, मेरे फादर ईमानदार हैं, मेरे दादा भी ईमानदार थे। पिता बोले- हमारी पीठ में छुरा घोंपा अमनप्रीत के पिता वासुदेव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे। कांग्रेस नेताओं ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा, जो सहन नहीं होगा। अब सभी वार्डों में जाकर अपनी बात रखेंगे। पूर्व मंत्री का दावा-बागियों को मनाया भाजपा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने दावा किया कि पार्टी के बागियों को मना लिया गया है। वार्ड-2 में अमन कौर, वार्ड-4 में गुरविंद्र सिंह सग्गू, वार्ड 16 में मुकुल सचदेवा व पुष्पिंदर कुमार उर्फ हरीश शर्मा पार्टी के बागी थे। हरीश शर्मा का नामांकन पहले ही रद्द हो गया था। इनके अलावा वार्ड 3 से अमनदीप और वार्ड 19 से सुमन लता मैदान से नहीं हटे हैं। प्रशासन की ओर से देर शाम इन्हें सिंबल दिए गए। वार्ड-19 में भी कांग्रेस ने आखिरी समय में बदला प्रत्याशी इससे पहले नामांकन भरने के आखिरी दिन कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशी का टिकट बदल दिया था। तब वार्ड-19 में सांसद कुमारी सैलजा गुट के प्रत्याशी सचिन पुनिया की जगह लोकल विधायक चौ. निर्मल सिंह के करीबी पुनीत कवि को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *