लुधियाना के कारोबारी का दर्द छलका, VIDEO:थ्रेट कॉल पर कहा-1लाख महीना दो, नहीं तो भाई-बहन के माथे में मारेंगे गोली

लुधियाना के व्यापारी का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी वीडियो में थ्रेट कॉल का जिक्र करते हुए जोर-जोर से रो रहा है। वह गैंगस्टर की थ्रेट कॉल से इतना परेशान हो गया कि वो कह रहा है कि मेरे सीने में गोली मार दो पर मेरे परिवार को कुछ मत कहना। वीडियो में जो व्यापारी फूट-फूटकर रो रहा है वो कवर किंग मोबाइल शॉप के मालिक सुनील धीर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया है। सुनील धीर का कहना है कि उनको थ्रेट कॉल आई और कहा कि एक लाख रुपए महीना दे दो नहीं तो तेरे भाई और तेरे मत्थे पर गोली मारेंगे। यही नहीं व्यापारी को वाट्सएप व सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी व परिवार के लोगों के फोटो लगाकर बैकग्राउंड में अश्लील गाने चलाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो में कवर किंग के मालिक सुनील धीर ने रोते हुए क्या कहा, जानिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *