फरीजाबाद में AAP का व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार:जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार का मामला, दिल्ली की रहने वाली पीड़िता

फरीदाबाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी। सेक्टर-35 स्थित प्लॉट से जुडा मामला पुलिस के अनुसार यह मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक जमीन का मामला कई साल पुराना बताया जा रहा है। दिल्ली की रहने वाले माला शर्मा ने सेक्टर-35 स्थित एक प्लॉट खरीदा था। लेकिन प्लॉट खरीदने के कुछ समय बाद ही प्लाट के मालिक ने वो ही प्लॉट अमन गोयल को भी बेच दिया। लेकिन इस दौरान उस मालिक की मौत हो गई। आप नेता ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की पुलिस के मुताबिक माला शर्मा के पास उस प्लॉट की ऑरिजनल रजिस्ट्री थी,जबकि अमन गोयल को सर्टिफाइड़ कापी के साथ जमीन बेची गई थी। अमन गोयल ने उस प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। जिसके बाद शिकायतकर्ता माला शर्मा मामले को कोर्ट मे लेकर चली गई। कई सालों तक चले केस में सेशन से लेकर हाईकोर्ट ने माला शर्मा के हक में फैसला दिया। इसके बाद जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया तो वहां से भी माला शर्मा को जीत मिली। दोस्त के नाम किया फर्जी एग्रीमेंट थाना इंचार्ज राकेश ने बताया कि प्लॉट पक कब्जा करने के उद्देश्य से अमन गोयल ने करीब 2 महीने पहले अपने एक दोस्त जितेन्द्र पारासर के नाम पर पुरानी दिनांक का फर्जी एग्रीमेंट तैयार करा दिया। पुलिस के मुताबिक ये एग्रीमेंट साल 2024 में जारी किया गया था। जबकि इस पर सभी प्रकार की कार्रवाही 2023 की दर्शायी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अमन गोयल को गिरफ्तार किया गया है। आज कोर्ट में किया जायेगा पेश उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच करने के बाद अमन गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी। इस मामले में जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *