गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग:4 फ्लोर को चपेट में लिया, लोग घर छोड़कर भागे; 5 किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार

गाजियाबाद में बुधवार सुबह 8.30 बजे गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग 15 मंजिला बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपर की 3-4 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। धुएं की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। बगल की बिल्डिंग के लोग पाइप से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एम्बुलेंस और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। लोगों को इलाके से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। घटना इंदिरापुरम इलाके के अभय खंड की है। तस्वीरें देखिए- गाजियाबाद में आग की घटना के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *