उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल एक दूसरे ट्रक से टकरा गई और दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई। पीछे चल रहा ट्रक और बोलेरो कार सड़क किनारे करीब 6 फिट गहरी खाई में पलट गए। हादसे में बोलेरो में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चों समेत 7 लोग बोलेरो में बुरी तरह कुचल गए हैं। सभी बोलेरो में फंसे हुए हैं। शव कई टुकड़ों में कट गए हैं। एक महिला का सिर, धड़ से अलग होकर 4 फुट दूर जा गिरा। एक अन्य महिला बीच से कटकर दो टुकड़े हो गई। 7 फिट की बोलेरो पिचक कर महज 3 फिट की रह गई है। सभी खिड़की-दरवाजे टूट कर अलग हो गए हैं। आधी छत गायब हो गई है। ट्रक चालक-खलासी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस राहगीरों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 3 शवों के टुकड़े पॉलीथिन में भरकर ले गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी किसी पारिवारिक कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त में जुटी हुई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर उन्नाव रायबरेली मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव के पास की है।
भयावह हादसे के विजुअल देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…