गोल्डन टेंपल के नए मैनेजर मेजर सिंह नियुक्त:सिरोपा पहनाकर किया गया सम्मानित, कार्यभार संभाला; शिरोमणि कमेटी में 30 वर्षों का अनुभव

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने गोल्डन टेंपल के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया है। मेजर सिंह को नया मैनेजर नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज (29 अप्रैल) गुरमत मर्यादा के अनुसार अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यभार संभालने के बाद मेजर सिंह ने सर्वप्रथम श्री गुरु राम दास जी के चरणों में अरदास की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह गुरु राम दास पातशाह की कृपा है कि उन्हें इस पवित्र स्थान की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। धामी का विशेष रूप से धन्यवाद किया मेजर सिंह ने शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उनके द्वारा दिखाए गए भरोसे को पूरी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे। मेजर सिंह को पिछले 30 वर्षों से शिरोमणि कमेटी में सेवा करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने बताया कि वे इस अनुभव का उपयोग दरबार साहिब आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने में करेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी लगन, विनम्रता और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। कई गुरुद्वारों में मैनेजर के रूप में सेवाएं दे चुके सरदार मेजर सिंह इससे पहले भी कई गुरुद्वारों में मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें एक सुचारू प्रबंधक और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके मिलनसार स्वभाव और गुरुघर के प्रबंधों में व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *