पठानकोट में बिजली कटौती पर अकाली दल का धरना:पावरकॉम दफ्तर के बाहर की नारेबाजी; बोले-मान सरकार ने पंजाब को किया खोखला

पंजाब में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटों से परेशान जनता के पक्ष में शिरोमणि अकाली दल ने पठानकोट में रोष प्रदर्शन किया। वीरवार को शिअद के जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू के नेतृत्व में अकाली दल नेजाओं और वर्करों ने ढांगू रोड पावरकॉम कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी का और पंजाब सरकार को जमकर कोसा। नेताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काटी जा रही है, जिससे व्यापार, खेती और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली आ नहीं रही तो फ्री के दावे क्यों
नेताओं ने कहा कि मान सरकार ने लोगों से झूठे वादे किए। मुफ्त बिजली की बातें कीं। लेकिन, लोगों को बिजली मिल नहीं रही। पठानकोट में रोजाना 4-5 घंटे को अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। जिससे पंजाब का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। व्यापार, खेती और आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। विभागीय अधिकारी कहते हैं मैन पॉवर नहीं
अकाली दल के जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू ने कहा कि लगातार लगने वाले अघोषित बिजली कटों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जब अधिकारियों से बात की जाए तो आगे से जवाब मिलता है कि खराबी आई है। लेकिन, उसे दरुस्त करने के लिए मैन पॉवर नहीं है। मान सरकार ने पंजाब को किया खोखला
अकाली दल के जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को खोखला कर दिया है। सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। चाहे कर्मचारी कर्मचारी वर्ग हो या फिर व्यापारी, किसान, विद्यार्थी या फिर गृहणियां हर वर्ग सरकार से दुखी है। लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को चेतावनी
धरने के दौरान अकाली दल के जिला स्तरीय नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि बिजली की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ और जर्जर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और उग्र होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वे पावरकॉम के मुख्य कार्यालयों का घेराव करेंगे और नेश्नल हाईवे जाम भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *