राजनाथ बोले- ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्जी से रोका:न्यूक्लियर हमले से नहीं डरे; भारत IT का हब जबकि पाकिस्तान इंटरनेशनल टेररिज्म का

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी मर्जी और अपनी शर्तों पर रोका था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो देश पाकिस्तान के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से परमाणु हमले की धमकी दी गई थी, लेकिन भारत इससे नहीं डरा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की सर्ज कैपेसिटी (अचानक ताकत बढ़ाने की क्षमता) पहले से ज्यादा मजबूत है। राजनाथ ने कहा- भारत आज इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के लिए जाना जाता है जबकि पाकिस्तान को “IT यानी इंटरनेशनल टेररिज्म” का केंद्र माना जाता है। राजनाथ बोले- आतंकवाद की जड़ उसकी विचारधारा सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने दुनिया को दिखाया कि भारत अब सिर्फ बयान देने वाला देश नहीं है, बल्कि सीधे कार्रवाई करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की नीति साफ है। देश में किसी भी आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सख्त और सीधी कार्रवाई की जाएगी। आतंकवाद की जड़ उसकी विचारधारा और राजनीतिक समर्थन में होती है। इसे खत्म किए बिना आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी ठिकाने तबाह रक्षा मंत्री ने बताया कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन 7 मई 2025 को शुरू हुआ था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoJK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान में 9 बड़े लॉन्चपैड नष्ट किए गए थे और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। —————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘भारत हर संकट से निपटने में सक्षम’:रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का देश पर असर नहीं लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण मंडपम समेत 58.279 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। राजनाथ ने कहा- BJP सरकार के रहते देश में कोई बड़ा संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। कोविड जैसे बड़े वैश्विक संकट का भारत ने मजबूती से सामना किया था। उसी तरह वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की क्षमता देश में है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *