जालंधर में रिहायशी क्षेत्र के पास लगी आग:गदईपुर इलाके में तारों में स्पार्किंग से घटना; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

जालंधर के गदईपुर इलाके में रिहायशी क्षेत्र के साथ आग लग गई। गदइपुर में पार्क के साथ खुले जंगलात के एरिया में आग भड़कने पर आसमान में धुआं उठने लगा। क्षेत्र में धुआं देख और आग लगी देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड-पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला किसी के जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने या ऊपर से गुजर रहे तारों में स्पार्किंग का लग रहा है। आग से लगभग 1 कनाल के करीब का क्षेत्र जल गया है। इसमें सफेदे के पेड़ लग थे। समय रहते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
दोपहर लगभग ढाई बजे की घटना पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग ढाई बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से पहले आग को फैलने से रोका और फिर पानी डालकर बुझा दिया।
देखें आग और रेस्क्यू के PHOTOS कोई जानी या बड़ा माली नुकसान नहीं हुआ
फायर ब्रिगेड टीम के लोगों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब गदईपुर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद टीम गाड़ी लेकर पहुंच गई और आग को बुझाया। आग झाड़ियों और सूखी हुई घर में लगी थी, लेकिन आसपास रिहायश है जिससे ये रिहाइशी एरिया में फैल सकती थी। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया और आस पास के पूरे इलाके को पानी डालकर गीला कर दिया गया ताकि कोई चिंगारी फिर से न भड़क उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *