पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से परेशान ड्राइवर ने किया सुसाइड:यमुनाानगर में पी कीटनाशक दवा, फोन पर देते थे धमकियां, इकलौता बेटा था

यमुनानगर में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड उसे लगातार धमकियां देते थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान जसबीर सिंह (38) निवासी दामला के रूप में हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई और दो बच्चों का पिता था। वह ड्राइविंग का काम करता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी नीतू और उसके बॉयफ्रेंड मोहित निवासी रोहतक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चार साल से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी मृतक के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि जसबीर की शादी करीब 15 साल पहले यूपी निवासी नीतू से हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। परिजनों का आरोप है कि नीतू किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पूछताछ में सामने आया कि वह रोहतक के मोहित नाम के युवक के साथ संबंध में थी। परिजनों के अनुसार करीब चार साल पहले नीतू जसबीर को छोड़कर मोहित के साथ रहने लगी थी। पत्नी के साथ झगड़े के बाद पी कीटनाशक दवा सोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नीतू और उसका बॉयफ्रेंड जसबीर को बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। वे जसबीर को दहेज में मिले सामान को अपने साथ ले जाने की धमकी भी दे रहे थे। जसबीर ने नीतू को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी भी कीमत पर वापस आने को तैयार नहीं थी। सोनू के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब एक बजे जसबीर घर पर था और छत पर अपने कमरे में मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी नीतू से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने घर में रखी खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली। पुलिस ने पत्नी व बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस किया दर्ज दवा पीने के बाद वह तुरंत नीचे आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले के जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि मृतक के चाचा संजीव की शिकायत पर आरोपी पत्नी नीतू और उसके बॉयफ्रेंड मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि जसबीर की पत्नी उससे अलग रहकर मोहित के साथ रह रही थी और लगातार उसे परेशान कर रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *