जौनपुर में दूल्हे की 3 गोली मारकर हत्या:ओवरटेक करके बारात रोकी, फिर अंधाधुंध फायरिंग की

यूपी के जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात 9 बजे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके दूल्हे की कार को रोका और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। दूल्हे के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों से पूछताछ की। मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला… पुरानी रंजिश में वारदात की आंशका
वारदात के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया— वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिता बोले- 3 साल पहले बेटे को 30 लोगों ने पीटा था
दूल्हे के पिता रामलखन बिंद ने बताया- बेटे को किसने गोली मारी, इसकी जानकारी नहीं है। मैं बारात में सबसे पीछे वाली गाड़ी में था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि बेटे को गोली लग गई है। 3 साल पहले जपतापुर गांव के 30 लोगों ने उन्हें और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा था। इससे दोनों के हाथ-पैर तक टूट गए थे। उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर दूल्हे आजाद के परिजनों को सांत्वना दी। ——————————————-
यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में
मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *