हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार दोपहर रेवाड़ी के गांव गोकलपुर पहुंचे। गांव के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास ने भी मंच सांझा किया। दोनों नेताओं को राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी माना जाते हैं। गोकलपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री रामगढ़-भगवानपुर में धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर गांव में स्टेडियम व आयुर्वेदिक कॉलेज सहित अन्य मांगें मानने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने 319वें दिन धरना खत्म कर दिया। भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट वहीं रामपुरा हाउस से निलकने के बाद मुख्यमंत्री शाम चार बजे सैनी स्कूल में आयोजित ज्योतिबाई फूले के 200वीं जयंती समारोह में शामिल होने के साथ चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धारूहेड़ा में शाम 6 बजे रोड शो कर भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा के लिए वोट मांगेंगे। अस्पताल निर्माण की थी मांग ग्रामीणों ने 319 दिन पहले गांव में 200 बेड का सरकारी अस्पताल बनाने की मांग करते हुए धरना शुरू किया था। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर जलघर के लिए जमीन देने के बदले अस्पताल बनाने का वादा कर मुकरने के आरोप लगाए थे। धरने के दौरान ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय व रामपुरा हाउस तक प्रदर्शन करते हुए पहुंच चुके हैं। महिलाओं ने गीत गाकर मांगा सहयोग धरने पर बैठी महिलाओं ने धरना स्थल पर एक गीत गाकर राव नरबीर सिंह से सहयोग मांगा था। महिलाओं ने हां भरक भात भरन तै नाटा यो इंद्र, नरबीर साथ दो ना हमारा गीता गया था। महिलाओं का यह गीता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दांव पर राजा साहब की प्रतिष्ठा रेवाड़ी और धारूहेड़ा में 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा ने अधिकतर चेहरे केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पसंद के उतारे हैं। ऐसे में इस चुनाव में उम्मीदवारों के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर रहेगी। राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी चुनाव में भितरीघात कर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। राव नरबीर और आरती नहीं आएंगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रेवाड़ी चुनाव प्रभारी खेल मंत्री गौरव गौतम, सह प्रभारी सुरेंद्र पूनिया, जिला प्रभारी नसीम अहमद के साथ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और अनिल यादव सहित सभी स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बेटी आरती राव के बिना राव इंद्रजीत सिंह रामपुरा हाउस में मुख्यमंत्री की आगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री के रेवाड़ी दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और आरती राव दिखाई नहीं देगी।