आईजीआईएमएस के एक नर्सिंग अफसर हनी ट्रैप में फंस गए हैं। उन्होंने शास्त्रीनगर थाने में एक युवती और उसके दोस्तों पर केस दर्ज कराया है। युवती स्थानीय है। वह फरवरी 2025 में अपने पिता का इलाज कराने आई थी। इस दौरान उसने जिद कर उनका मोबाइल नंबर ले लिया। लगातार मैसेज और बात करने लगी। उनके ऑफिस में आकर घंटों बैठती थी। जुलाई 2025 में युवती को मोबाइल खरीदकर दिया। उसके जन्मदिन पर भी पैसे दिए। जब उन्हें लगा कि युवती ठगी कर रही है तब उन्होंने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद युवती के दो दोस्त अप्रैल 2026 में ऑफिस में आकर धमकाने लगे। अब रेप की कोशिश में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं। उनकी पत्नी को सबकुछ बता देने की धमकी दी जा रही है। युवती और उसके दोस्त 5 लाख रुपए में मामला रफा-दफा करने की बात कह रहे हैं। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने नर्सिंग अफसर का बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।