पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:बठिंडा में नाना ने किया दोहती से रेप; बरनाला में गर्लफ्रेंड की मां से परेशान युवक ने दी जान

बठिंडा में नाना ने 12 वर्षीय सौतेली दोहती के साथ रेप किया। पीड़िता की मां के अनुसार, यह घटना पिछले दो वर्षों से हो रही थी, जब बच्ची की उम्र मात्र 10 साल थी। मां ने बताया कि घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी। बच्ची ने अपनी मां और नानी को बताया कि उसके साथ ‘राजा पापा’ नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से रेप किया जा रहा था। इस जानकारी के बाद मां 27 अप्रैल को बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। मां का आरोप है कि उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर पुलिस ने उसे धोखे में रखा। उसने बताया कि पुलिस ने कुछ कागजों पर उसके हस्ताक्षर लिए, जिन्हें बाद में ‘समझौता’ बताया गया। महिला का दावा है कि उसे उन कागजों की सामग्री के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई। (पढ़ें पूरी खबर) फरीदकोट मॉडर्न जेल में कैदी ने किया सुसाइड, बैरक के चैनल से फंदा लगाया फरीदकोट की केंद्रीय मॉडल जेल में बंद एक कैदी ने रविवार सुबह अपनी बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान गुरुहरसहाय ( फिरोजपुर) के गांव लालचियां निवासी स्वर्णजीत सिंह के रूप में हुई है। स्वर्णजीत सिंह के खिलाफ 25 जुलाई 2017 को थाना सदर जलालाबाद( फाजिल्का) में नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। जिसके चलते फरीदकोट जेल में बंद था। रविवार सुबह करीब 8 बजे उक्त कैदी ने अपनी बैरक में लगे चैनल से फंदा लगा लिया। घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल फरीदकोट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) बरनाला में गर्लफ्रेंड की मां की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने दी जान बरनाला में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। युवक की मां ने कहा कि उसी दोस्ती गांव की एक लड़की से थी, इसका लड़की की मां ने नाजायज फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह बेटे को लगातार डरा-धमका रही थी और उसे झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसी ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोमलप्रीत सिंह के नाम से हुई है। उसकी मां जसविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (पढ़ें पूरी खबर) बेअदबी कानून अकाल तख्त ने नामंजूर किया, विधानसभा स्पीकर 8 मई को तलब अकाल तख्त को नया बेअदबी कानून मंजूर नहीं है। इस संबंध में विधानसभा स्पीकर को 8 मई को तलब किया है। स्पीकर से पूछा जाएगा कि पंथ की इजाजत के बिना कानून कैसे बनाया गया? अमृतसर में आज श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण पंथक बैठक में यह फैसला लिया गया। इस कानून में गुरुद्वारा प्रबंधन और ग्रंथी सिंहों की जिम्मेदारी को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विषय सीधे पंथ से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके निर्णय पंथक स्तर पर ही लिए जाने चाहिए, न कि केवल सरकार द्वारा। यह बैठक भाई गुरदास हॉल में आयोजित की गई, जिसमें सिख संगठनों, विद्वानों और कानूनी विशेषज्ञों ने भाग लिया। जत्थेदार स्वयं बैठक स्थल पर पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। (पढ़ें पूरी खबर) अबोहर में आत्महत्या करते युवक को पुलिस ने बचाया, रेलवे ट्रैक पर बेसुध मिला अबोहर में मलोट रोड बाईपास स्थित बंद रेलवे फाटक के नीचे रविवार को एक युवक बेसुध हालत में मिला। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे देखकर तुरंत सूचना दी, जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यवुक पहचान न्यू कैलाश नगर निवासी करीब 40 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई। मौके से उसकी ई-स्कूटी भी लिंक रोड पर खड़ी मिली, जिससे यह आशंका जताई गई कि वह खुद यहां तक पहुंचा था। अस्पताल में उपचार के बाद होश में आए पवन कुमार ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी कारण वह आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे लाइनों के पास पहुंच गया था। (पढ़ें पूरी खबर) अमृतसर में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या अमृतसर के थाना मेहता चौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिसमपुरा रोड पर हमलावरों ने 12वीं के छात्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को शुरुआत में सूचना मिली थी कि सड़क पर एक एक्सीडेंट हुआ है। मृतक की पहचान अमरजोत सिंह के रूप में हुई है, जो सुखराज सिंह का इकलौता बेटा था। जब थाना मेहता के एसएचओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो तब तक अमरजोत की मौत हो चुकी थी । जांच के दौरान यह सामने आया कि युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं, जिससे साफ हो गया कि उसकी मौत फायरिंग के कारण हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) होशियारपुर में CM मान का दौरा, किसान और टीचर यूनियन के नेता हाउस अरेस्ट होशियारपुर में CM भगवंत मान के दौरे से पहले पुलिस ने किसान नेता और गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नेता को हाउस अरेस्ट किया है। किसान नेताओं को सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने नहीं दिया। दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और अमर सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है। चौहान ने कहा कि गन्ने की बकाया राशि, जो सरकार की ओर देय है, उसे लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। गन्ने की पेराई का सीजन 2025-2026 समाप्त हो चुका है। सीजन के चार महीने बीत जाने और चीनी मिलों को बंद हुए डेढ़ महीना होने के बावजूद पंजाब सरकार ने अपने वादे के मुताबिक भुगतान नहीं किया है। (पढ़ें पूरी खबर) फतेहगढ़ साहिब में लेडी डॉक्टर ने आत्महत्या की फतेहगढ़ साहिब में सरकारी क्वार्टरों में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान डॉक्टर रिया (30) के रूप में हुई है, जो अस्पताल परिसर में ही रहती थीं। वह मूल रूप से बठिंडा की निवासी थीं। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर रिया ने अपने सरकारी निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *