गुरुग्राम में पत्नी, 3 बेटियों-बेटे को जहर देकर मारा:अपने दोनों हाथों की नस काटी, भाई बोला- भतीजी के मुंह से झाग निकल रही थी

हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद भी चाकू अपने दोनों हाथों की नसें काट ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल कलेक्ट किए हैं। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी चाकू से आरोपी ने अपने हाथ की नस काटी होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
इसी के चलते शनिवार रात उसने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। आरोपी का भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले देखिए घटना के PHOTOS…. सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम… मुरादाबाद से आकर किराए पर रहा नाजिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। करीब छह महीने पहले ही उसने वजीराबाद में किराए पर कमरा लिया था। नाजिम गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाजिम का अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था। नाजिम की ये दूसरी शादी थी। बड़ी बेटी पहली पत्नी और अन्य तीन बच्चे नजमा के थे। पहले बच्चों को फिर पत्नी को दिया जहर शनिवार को काम से लौटने के बाद पत्नी नजमा के साथ किसी बात को लेकर नाजिम का झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने नजमा (35), बेटी इकरा (12), शिफा (8), बेटा आरम (8) और सबसे छोटी बेटी खतीजा (6) को जहर देकर मार दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरोपी ने पहले बच्चों और बाद में पत्नी को जहर दिया होगा। हालांकि, क्या जहरीला पदार्थ दिया गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ACP बोले- आरोपी ने स्वीकारा- जीना नहीं चाहता था एसीपी गुरुग्राम वेस्ट नवीन शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। अभी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन्हें जहर दिया गया है या गला दबाकर हत्या की गई है। नाजिम को भी हाथ पर चोट लगी है। उसने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह जीना नहीं चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *