पहले पत्नी को 2 गोलियां मारी, फिर खुदकुशी की:गुरदासपुर में महिला फर्श पर, पति सोफे पर लुढ़का मिला, दूसरी शादी की थी

गुरदासपुर में व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला की लाश फर्श पर, जबकि व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला। व्यक्ति की ये दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि दंपती में पारिवारिक कलह चल रही थी। घटना रविवार देर शाम को बटाला के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव कादियां राजपूतां में सामने आई। घटना के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। दंपती की 2 बेटियां हैं। जिनमें से एक 9 साल की और दूसरी 7 साल की है। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम होगा। विवाद बना मौत का कारण
जानकारी के अनुसार मृतक बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा (42) का अपनी पहली पत्नी हरजदिंर कौर से तलाक हो चुका था। इसके बाद उसने परमशील उर्फ शैली (40) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पत्नी के सिर और टांग में मारी गोलियां
पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर बरिंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी की टांग और फिर सिर के दाईं और गोलियां दागीं और इसके बाद अपनी छाती में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में फैली सनसनी
इसकी सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार और थाना अलीवाल के एसएचओ लखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। मौके से लाइसेंसी हथियार बरामद
डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां आज उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *