यमुनानगर सड़क हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत:रोड क्रॉस करते वक्त कार ने मारी टक्कर; भीड़ देख ड्राइवर फरार

यमुनानगर जिले के बुढ़िया क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय पृथ्वी चंद निवासी गांव रामपुर खादर के रूप में हुई है, जोकि खेतीबाड़ी का काम करता था। सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया। वहीं मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामान लेकर घर जा रहा था मृतक के बेटे अक्षय ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और उसके परिवार में तीन भाई-बहन हैं। बीती रात करीब 7:30 बजे उसके पिता पृथ्वी चंद बस अड्डे के पास स्थित एक परचून की दुकान पर सामान लेने गए थे, उस समय वह भी वहीं मौजूद था। जब उसके पिता सामान लेकर वापस घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी नत्थनपुर की ओर से एक कार ड्राइवर अपनी कार को तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से चलाते हुए आया और सड़क पार कर रहे उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके पिता सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार अक्षय ने बताया कि वह तुरंत अपने पिता के पास पहुंचा और उन्हें संभाला। इस दौरान ऑल्टो कार ड्राइवर कुछ दूरी पर गाड़ी रोककर नीचे उतरा, लेकिन मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी होती देख वह अपनी कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से अपने घायल पिता को निजी वाहन में सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के बेटे की शिकायत पर थाना बुढ़िया पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *