अमृतसर में मजीठिया को फिर जान से मारने की धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज, ‘कुछ दिन और जी लो, ट्रेलर आने वाला है

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक विदेशी नंबर से भेजी गई है, जो पहले भी इसी तरह की धमकियों में इस्तेमाल किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, मजीठिया को व्हाट्सऐप के माध्यम से बेहद डरावना और आपत्तिजनक संदेश प्राप्त हुआ। इस संदेश में उन्हें चेतावनी दी गई कि “कुछ दिन और जिंदगी जी लो, ट्रेलर जल्द आने वाला है।” इस संदेश के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब बिक्रम मजीठिया को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी उन्हें उसी संदिग्ध विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। लगातार एक ही नंबर से मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। साइबर सेल ने जांच शुरू की, नेटवर्क की पड़ताल जारी घटना के बाद संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह संदेश किस देश या नेटवर्क से भेजा गया है और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। राजनीतिक नेताओं को मिल रही इस तरह की लगातार धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *