कैथल में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश:दुकान से सामान लेने जा रही थी; तीन युवकों ने रोका रास्ता

कैथल जिले में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले तीन आरोपियों पर रेप के प्रयास का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन किशोर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती है। 3 मई को शाम के समय उसकी बेटी दुकान से घर का सामान लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव के ही तीन लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जान से मारने की दी धमकी आरोपियों ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। लड़की बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर घर की तरफ आई। जब लड़की घर की ओर आ रही थी, तो आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घर आने के बाद लड़की ने परिजनों को इस बारे में बताया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस चीका थाना की जांच अधिकारी सुदेश रानी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *