हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पांचों पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद इनके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया। सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें… थाना प्रभारी बोले- शव अस्पताल में भेजे तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यह पता लगाया जा रहा है कि पांचों कहां जा रहे थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…