रोहतक में बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग:महिला स्टूडेंट को छेड़ने पर विवाद, भाई ने हवा में चलाई 5-6 गोलियां

रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर कुछ स्टूडेंट के बीच आपस में कहासुनी हो गई, जिसमें एक गुट की तरफ से फायरिंग की गई। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर गांव कबूलपुर निवासी एक महिला स्टूडेंट के साथ मोंटी नाम का युवक छेड़खानी कर रहा था। दोनों के बीच विवाद हुआ, तो महिला स्टूडेंट ने अपने भाई कृष्ण डागर को बुला लिया। कृष्ण डागर व मोंटी के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें मोंटी की तरफ से 5-6 हवाई फायर किए गए। फायरिंग के बाद यूनिवर्सिटी में दहशत का माहौल यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग होने के कारण स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया। फायरिंग के बाद स्टूडेंट्स दहशत में थे और इधर उधर भागने लग गए। फायरिंग की सूचना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन भी हरकत में आया और मामले में जांच करने के लिए कमेटी बना दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस आईएमटी थाना एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग मामले में स्टूडेंट्स से पूछताछ शुरू की। फायरिंग करने वाले आरोपी को जल्द पकड़कर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *