होशियारपुर में बुधवार को 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। सुबह बच्ची वॉशरूम के लिए खेतों की तरफ गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो मक्की के खेतों में कुत्ते उसे नोचते मिले परिजनों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची को अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची को 80 जगह से नोचा था। कुत्तों ने कुल्हे से तो हड्डी तक चबा डाली थी। इसके साथ ही सिर भी बुरी तरह खा लिया था। बच्ची को जब लाया गया तो उसका सिर खुला हुआ था। बच्ची की पहचान सलोनी के रूप में हुई है। पिता ने बताया पूरा मामला, 3 पॉइंट में पढ़िए पिता बोले- सब कुछ अचानक हो गया
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला परिवार 2 साल से टांडा के खरला खुर्द में रहकर मजदूरी कर रहा है। परिवार में पत्नी और 8 साल की बच्ची सलोनी थी। पिता ने रोते हुए बताया कि सब कुछ अचानक हो गया और उन्हें भनक तक नहीं लगी। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सिविल अस्पताल टांडा के डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुत्तों के काटने के लगभग 80 गहरे निशान थे। कुत्तों ने बच्ची के गले, सिर और शरीर के निचले हिस्से को इतनी बुरी तरह से नोचा था कि एक तरफ का मांस हड्डी तक गायब हो चुका था।