पत्नी से तलाक लेना चाहता था स्वीपर:सहमित के लिए दिए ₹3.5 लाख, नोट में लिखा-मेरे साथ धोखा हुआ, कुरुक्षेत्र कर्मी सुसाइड मामला

कुरुक्षेत्र की नगर परिषद थानेसर में काम करने वाला स्वीपर रमन अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था। इसके लिए उसने गुरमुख को साढ़े तीन लाख रुपए थे, लेकिन गुरमुख ने उसका तलाक नहीं करवाया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें रमन ने गुरमुख और अपने ससुराल पक्ष को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उधर, रमन के परिवार ने उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली सोनिया, सफाई दरोगा गुरमीत, गुरमुख और जय भगवान पर सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। हालांकि रमन के सुसाइड नोट में सोनिया को बेकसूर होने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस ने सोनिया, गुरमुख, गुरमीत और जयभगवान पर केस दर्ज किया है। फंदे पर लटका मिला रमन सुल्तान सिंह निवासी बहादुपुरा ने बताया कि रमन उसका बेटा था। कैथल की रहने वाली सोनिया उसके बेटे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। सोनिया मेरे बेटे रमन के सालों के संपर्क में थी। जय भगवान, सफाई दरोगा गुरमीत, गुरमुख और सोनिया ने मेरे बेटे रमन ने साढ़े तीन लाख रुपए लिए थे। इनसे तंग आकर रमन ने डेरा संता सिंह स्थित घर में फंदा लगाया। मकान बेचने के लिए मजबूर किया ये लोग रमन को उसका मकान बेचने के लिए मजबूर कर थे। ये उसका मकान बेचकर पूरा पैसा हड़पना चाहते थे, जबकि रमन के साले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। रमन की पत्नी पुष्पा करीब 4 साल से अपने मायके करनाल में रह रही है। जयभगवान उसके बेटे रमन से मिला था। उसने रमन पर पैसे देने का दबाव बनाया था। सुसाइड नोट में लिखा- मेरे साथ धोखा हुआ रमन के पिता के मुताबिक, रमन के कमरे से बरामद सुसाइड में उसके साथ धोखा होने की बात लिखी थी। उसमें लिखा था कि मैं रमन S/O सुल्तान सिंह यह ब्यान करता हुं कि मेरी मौत के जिम्मेवार गुरुमुख S/O बीरभान गांव जाम्बा जिला करनाल और मेरे ससुराल वाले हैं। इसमें सोनिया का कोई कसूर नहीं है। गुरुमुख ने मेरे से साडे तीन लाख रुपये लिए। दोनों पक्षों की सहमती से तलाक करवाने के, लेकिन उसने मेरे साथ धोखा किया है। ना तो तलाक करवाया और सारे पैसे खा कर बैठ गया, जिस कारण से मुझे आत्महत्या करनी पड़ रही है। मकान को लेकर विवाद, कागज तैयार करवाए मामा शिव कुमार ने बताया कि सोनिया और रमन के साथ काम करने वाले कर्मी की उसके मकान पर नजर थी। आरोप है कि सोनिया और कर्मी रमन पर उस मकान को बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। करीब 30 लाख रुपए में मकान बेचने के कागज भी तैयार करवा लिए गए थे। खरीदार ने नहीं खरीदा मकान बाद में जब खरीदार को शक हुआ कि कागज सही नहीं हैं। साथ उसे पता चला कि यह मकान रमन को उसके मामा ने बनाकर दिया है। इसलिए उसने मकान लेने से इनकार कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर भी मकान लेने से पीछे हट गए। जब मकान नहीं बिका, तो रमन को नौकरी में अटेंडेंस और अन्य बातों को लेकर कर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच- अमित कुमार थाना सुभाष मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि बयान के आधार पर सोनिया, जय भगवान, गुरमुख और गुरमीत पर केस किया है। सुसाइड नोट की भी जांच होगी, जिसमें हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं को परखा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *