लुधियाना में ANTF ने 3 नशा तस्कर पकड़े:2.50 करोड़ की हेरोइन बरामद, कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) लुधियाना रेंज ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 512 ग्राम हेरोइन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को एक काले रंग की थार गाड़ी सहित काबू किया। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है कि वह नशा कहा से लेकर आए है और कहा सप्लाई करना था। कस्बा रैया के पास नाकाबंदी करके दबोचे तस्कर
सब इंस्पेक्टर पंकज भगत ने बताया कि ANTF को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर जिले के कस्बा रैया के पास एक थार गाड़ी में कुछ लोग हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने इलाके में स्पेशल नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध थार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 512 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपी गिरफ्तार,एक आरोपी पर पहले भी NDPS केस
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान करमबीर उर्फ कालू निवासी तरनतारन, मनप्रीत उर्फ साहिल निवासी अमृतसर और साजनदीप उर्फ साजन निवासी तरनतारन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी करमबीर पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर मारपीट और झगड़े के दो अन्य केस भी दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाते थे और किन इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *