यमुनानगर में बीड़ी पीते युवक पर हथियारों से हमला, CCTV:एक ने बाजू पकड़ी, दूसरे ने पेंट से खींचा और तीसरा मारता रहा लातें

यमुनानगर के जगाधरी स्थित अशोक विहार इलाके में देर रात एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घर के बाहर बैठकर बीड़ी पी रहे युवक को तीन हमलावर जबरन पकड़कर ले गए और रास्ते भर डंडों व रॉड से पीटते रहे। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें तीनों आरोपी युवक को घसीटते और मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसके सिर में आठ टांके लगे, वहीं उसकी टांग पर भी गहरी चोट पाई गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबरन खींचकर बस स्टैंड की तरफ ले गए अशोक विहार निवासी राजकुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े बजे वह खाना खाने के बाद मंदिर के बाहर कुर्सी पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान तीन युवक हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे। आते ही आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। राजकुमार के अनुसार जब उसने विरोध किया और वहां से उठकर अपने घर की तरफ जाने लगा तो तीनों युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जबरन पकड़ लिया और खींचकर बस स्टैंड की तरफ ले जाने लगे। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। डंडों और रॉड से लगातार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दो ने पकड़ रखा और तीसरा मार रहा लातें घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। वहीं थोड़ी देर में पुलिस आई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके शरीर पर पांच चोटें दर्ज की गई हैं। उसके सिर में गहरी चोट आने से आठ टांके लगे हैं। वहीं उसकी टांग में भी काफी चोट आई है। हमले की पूरी वारदात CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीनों हमलावर पीड़ित को पकड़कर ले जा रहे हैं। एक युवक ने राजकुमार की बाजू पकड़ रखी है, दूसरा उसकी पेंट पकड़कर खींच रहा है, जबकि तीसरा पीछे से लगातार उसे लातें मारता हुआ नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की कर रहे पहचान मामले के आंच अधिकारी सुमित कंबोज ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *