मोगा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:गुरुवार की शाम घर से निकला था, परिजनों ने जताया हत्या का शक

मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे के लंडे गांव में एक युवक का शव सरकारी स्कूल के अंदर पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मनप्रीत सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह बीती शाम किसी काम से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। ग्रामीणों ने शव देख दी परिजनों-पुलिस को जानकारी शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के परिसर में पेड़ से लटका एक शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांववासियों और मनप्रीत के परिवार को दी। परिवार के मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके। परिजन बोले- सुसाइड नहीं कर कर सकता मनप्रीत दूसरी ओर, मृतक के परिवार ने मनप्रीत सिंह की मौत को संदिग्ध बताया है और हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मनप्रीत आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *