जरूरत की खबर- गर्मी में कर रहे ट्रिप प्लान:डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग का रिस्क, न करें ये 11 गलतियां, साथ रखें सेफ्टी किट

गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन तेज धूप और बदलते मौसम में ट्रिप एक्सपीरियंस हेल्थ के लिहाज से चैलेंजिंग हो सकता है। समर सीजन में हीट स्ट्रोक, फूड पॉइजनिंग और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में ट्रिप के दौरान छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में सही जानकारी और तैयारी बेहद जरूरी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि-
एक्सपर्ट: डॉ. विरेश प्रशांत मेहता, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान हेल्थ और सेफ्टी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ट्रैवल के दौरान हेल्थ का ध्यान रखना इसलिए जरूरी है- सवाल- गर्मी के मौसम में ट्रैवल के दौरान किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं? जवाब- हाई टेम्परेचर के कारण ट्रैवल के दौरान कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ग्राफिक में देखिए- सभी प्रॉब्लम्स पॉइंटर्स के जरिए विस्तार से समझते हैं- 1. डिहाइड्रेशन शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे कमजोरी हो सकती है और चक्कर आ सकता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बचाव के लिए क्या करें? 2. लू (हीट स्ट्रोक) शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। इससे बेहोशी हो सकती है या गंभीर स्थिति बन सकती है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बचाव के लिए क्या करें? 3. फूड पॉइजनिंग खराब या संक्रमित खाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बचाव के लिए क्या करें? 4. डायरिया लगातार दस्त लगते हैं। शरीर में पानी और नमक तेजी से कम होने लगता है। इससे कमजोरी और डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- बचाव के लिए क्या करें? 5. सनबर्न/स्किन रैश तेज धूप और पसीने के कारण स्किन लाल हो जाती है। इससे जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- 6. थकान और चक्कर ज्यादा गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है। इससे चक्कर, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है। इन गलतियों से बढ़ती परेशानी- सवाल- ट्रैवलिंग के दौरान बीमारी से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- इसके लिए हाइजीन, सही खानपान और हाइड्रेशन पर खास ध्यान देना जरूरी है। सवाल- ट्रैवल के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखें। ग्राफिक में देखिए- सवाल- समर ट्रैवल में बाहर का खाना बीमार कर सकता है। ऐसे में ट्रैवलिंग के दौरान क्या खाएं? जवाब- इस दौरान हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे और एनर्जी भी दे। सवाल- समर ट्रैवल के दौरान क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- समर ट्रैवल के दौरान लोग कुछ गलतियां कर देते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- ट्रैवल के दौरान धूप और तेज गर्मी से बचने के लिए क्या करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- सवाल- गर्मियों में लंबी यात्रा में थकान और कमजोरी से बचने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- सवाल- क्या ट्रैवल के दौरान नींद पूरी न होना भी हेल्थ को प्रभावित करता है? जवाब- हां, नींद पूरी न होने से थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस करने में प्रॉब्लम हो सकती है। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इसलिए ट्रैवल के दौरान पर्याप्त आराम और नींद लेना जरूरी है। सवाल- गर्मियों में ट्रैवेल के दौरान किन लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- समर ट्रैवल सेफ्टी किट क्या है? इसमें कौन सी जरूरी चीजें होनी चाहिए? जवाब- समर ट्रैवल सेफ्टी किट यानी एक ऐसा जरूरी कलेक्शन, जो गर्मी के दौरान सफर में हेल्थ और सेफ्टी को बनाए रखने में मदद करती है। इसकी मदद से अचानक होने वाली छोटी-बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को तुरंत मैनेज किया जा सकता है। ग्राफिक में देखिए इस किट में क्या-क्या होना चाहिए- सवाल- क्या ट्रैवल में बार-बार ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पीना सही है? जवाब- नहीं, इससे गले में खराश, डाइजेस्टिव इश्यू और अचानक बॉडी टेम्परेचर में बदलाव हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में हाई शुगर और कैफीन होता है, जो डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं। इससे थकान और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ते आई एलर्जी के केस:ये 9 संकेत दिखें तो न करें इग्नोर, एक्सपर्ट से समझें 11 जरूरी सावधानियां गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा आंखों को प्रभावित करती है। इससे आंखों में जलन और रेडनेस की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये किसी बड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *