यूपी के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट:अगले एक सप्ताह में पारा 40 डिग्री के पार होगा, वाराणसी रहा सबसे गर्म शहर

यूपी के 17 जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवा संग बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता सिर्फ 7 घंटे और रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। एक सप्ताह में 6-8 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे गर्मी अपना असर दिखाएगी। पूर्वांचल के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- शुक्रवार से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। आगे एक सप्ताह तक इसके धीरे-धीरे कर बढ़ोतरी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38.2, झांसी का 38.1 डिग्री रहा।
मौसम की तस्वीरें देखिए- आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। बर्फबारी हो रही है। अगले 2 से 3 दिन भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। इसका सीधा असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हुए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम ? ————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *