गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट पर नशेड़ी युवक का VIDEO:रोड पर लड़खड़ाता, पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता, पुलिस बोली- अरेस्ट किया

अमृतसर में गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट से नशे में धुत युवक का वीडियो सामने आया। वीडियो में युवक सड़क पर लड़खड़ाता और पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 7 मई की बताई जा रही है। हेरिटेज स्ट्रीट पर लगातार पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद युवक लंबे समय तक वहां घूमता रहा। इससे पहले भी गोल्डन टेंपल के पास नशे में धुत युवक और युवतियों के वीडियो सामने आए थे। घटना के वक्त हेरिटेज स्ट्रीट पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो युवक की हरकतें देखकर रुक गए। हेरिटेज स्ट्रीट में नशे में दिखा युवक
वीडियो में युवक सड़क पर लड़खड़ाते हुए चलता नजर आ रहा है। वह अपनी सुध-बुध खो चुका था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे हैरानी से देखते रहे। पेड़ पर चढ़ने की कोशिश
वीडियो में युवक बीच रास्ते में लगे एक पेड़ को पकड़कर उस पर चढ़ने की कोशिश करता दिखाई देता है। पीछे से वीडियो बना रहे व्यक्ति ने कहा कि देखो, यह माउंट एवरेस्ट चढ़ने लगा है। सिख ने युवक को हटाया
वीडियो में कुछ लोग इस बात पर नाराजगी जताते सुनाई देते हैं कि हेरिटेज स्ट्रीट पर छोटे दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर कार्रवाई कर दी जाती है। लेकिन नशे में इस तरह की हरकतें करने वाले लोगों पर तुरंत रोक नहीं लग पाती। लास्ट में कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पेड़ से नीचे उतारा और वहां से हटाने की कोशिश की। वीडियो में एक सिख युवक भी उसे संभालते हुए दिखाई देता है। पुलिस बोली- युवक गिरफ्तार
गलियारा चौकी के इंचार्ज हरमनजीत सिंह बल ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने शराब पी रखी थी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक अमृतसर का ही रहने वाला है। ——- ये खबर भी पढ़ें… गोल्डन टेंपल के पास नशे में धुत युवती-युवकों का VIDEO, तीनों पुल के नीचे बेसुध मिले, यहीं से 10 दिन पहले भी लड़कियां पकड़ी थीं अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास नशे में धुत युवती और 2 युवकों का वीडियो सामने आया है। तीनों पर्किंग की ओर जाने वाले पुल के नीचे रखे बेंच पर बैठे थे। उन्हें कोई होश नहीं था। आंखें बंद थीं। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *